'नेशनल टैक्नोलॉजी डे'
11 मई का दिन भारत के लिए वैश्विक स्तर पर बेहद खास है। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस अर्थात 'नेशनल टैक्नोलॉजी डे' 11 मई के दिन मनाया जाता है। वैसे तो भारत आदिकाल से ही विज्ञान और तकनीकी के क्षेत्र में अग्रगामी रहा, तब ही तो इसे विश्व गुरु कहा गया, पर आज के दिन हमारे देश भारत में आधुनिक टेक्नोलॉजी क्रांति का बीज बोया गया। आज का दिन 1998 के 'पोखरण परमाणु टेस्ट' और अंतरिक्ष में भारत की बड़ी प्रगति के रूप में इतिहास में दर्ज है। आज ही के दिन भारतीय सेना के पोखरण परीक्षण रेंज में भारत द्वारा किए गए पाँच परमाणु बम विस्फोटों की सीरीज में पहला कदम था। यह पोखरण में पाँच परमाणु परीक्षणों में से पहला था जो अमेरिका की ओर से दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापान के हिरोशिमा में गिराए गए परमाणु बम लिटिल बॉय से चार गुना अधिक शक्तिशाली था। भारत ने आज ही के दिन ऑपरेशन शक्ति मिसाइल को सफलतापूर्वक फायर किया था।
इस प्रकार भारत ने परमाणु मिसाइल का परीक्षण करते हुए दुनियाभर में न्यूक्लियर खेल को पूरी तरह से बदल दिया। डॉक्टर ए.पी.जे. अब्दुल कलाम और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की बदौलत भारत ने पश्चिमी शक्तियों के कभी न खत्म होने वाले प्रभुत्व को चुनौती दी।
डॉ. मधुगुप्ता
सह-आचार्य,
हिंदी विभाग,
No comments:
Post a Comment