‘विश्व रेडक्रॉस दिवस’

‘विश्व रेडक्रॉस दिवस’

प्रतिवर्ष 8 मई को रेडक्रॉस के संस्थापक *जीन हेनरी ड्यूनेंट* के जन्मदिन को ‘विश्व रेडक्रॉस दिवस’ के रूप में मनाया जाता है। वर्ष 1901 में उन्हें इसके लिए शांति का सबसे पहला नोबेल पुरस्कार मिला था।

रेड क्रॉस एक अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जिसका मिशन मानवीय जिन्दगी व सेहत को बचाना है।
प्रारम्भ में इसका नाम “इंटरनेशनल कमिटी फॉर रिलीफ टू द वाउंडेड” रखा गया था। *इसका मुख्यालय जेनेवा (सि्वट्जरलेंड)* में है। 

इसे तीन बार(1917,1944,1963)में नोबेल शांति पुरस्कार मिला है। 
इस संस्था का मुख्य उद्देश्य युद्ध के दौरान घायल सैनिकों की मदद और चिकित्सा करना है। साथ ही विपदा के समय में कठिनाईंयों से राहत दिलाना है। यह संस्था शांति और युद्ध के समय दुनियाभर के विभिन्न देशों की सरकार के बीच समन्वय का कार्य करती हैं।
भारत में रेड क्रॉस सोसायटी की स्थापना 1920 में पार्लियामेंट्री एक्ट के तहत की गई थी।   सफेद पट्टी पर लाल रंग का क्रॉस का चिह्न इस संस्था का निशान है। *रेड क्रॉस चिन्ह का गलत इस्तेमाल करने पर 500 रुपये जुर्माना* लगाया जाता है और उस व्यक्ति की संपत्ति भी ज़ब्त की जा सकती है।

1 comment: